🌹

रोमांटिक शायरी

2 beautiful romantic shayari — sorted by popularity

college-love-shayari-in-hindi
🌹 रोमांस
5,500

college-love-shayari-in-hindi

तेरी चंचलता देखकर, दिल, तुम पर मोहित हो जाता था। तेरी मासूमियत देखकर, मैं तुम पर मर मिटता था। तुम मुस्कुराती थीं कितने अदब से, कि मैं बेअदब हो जाता था। डिम्पल जो बनते थे तेरे गालों पर, वो चेहरा मेरे ज़ेहन में उतर जाता था। भौंहें उठाकर जो तुम आँखों से सवाल उठाती थीं, जवाब होते हुए भी मेरी ज़ुबान बंद हो जाती थी। तुम हर बार मुझसे जीतना चाहती थीं, और मैं जीतकर भी हारना चाहता था। तेरे ओठ कुछ कहना चाहते थे, पर तुमने कभी कहा नहीं, और मैंने कभी समझा नहीं।
jab-wo-muskati-thi-poet
🌹 रोमांस
3,500

jab-wo-muskati-thi-poet

वो जब मुस्काती थी, मानो कमल की पंखुड़ी खिल जाती थी। जिसे देखकर हर किसी की बाँछें खिल जाती थीं, और उसकी महक फ़िज़ा में बिखर जाती थी। जिस-जिस से उसकी खुशबू टकराती थी, वो फिर कभी होश में नहीं आ पाता था। ऐसी थी उसकी अदा, जिस पर सब हो जाता था फिदा। जब बालों को सहलाती थी, मानो ज़ख्म पर मरहम लगाती थी। फिर वो मुस्काती थी, जिससे ज़ख्मों में ताज़गी आ जाती थी। इतनी खूबसूरत थी वो फूल, जो हर किसी के मन को भा जाती थी।